*विधानसभा निर्वाचन 2023: डाक मतपत्र व निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

*विधानसभा निर्वाचन 2023: डाक मतपत्र व निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

मुंगेली । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विधानसभा क्रमांक 26-लोरमी, 27-मुंगेली (अ.जा.) एवं 29-बिल्हा (01 से 118 तक) के लिए डाक मतपत्र एवं निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें संयुक्त कलेक्टर  मेनका प्रधान एवं लाईवलीहुड कालेज जमकोर की एपीओ  निखत कुरैशी नोडल/सहायक नोडल अधिकारी होंगी तथा विधानसभा क्रमांक 26-लोरमी के लिए रा.गा.शि.मि. लोरमी के समन्वयक  डी. सी. डाहिरे, 27-मुंगेली के लिए रा.गा.शि.मि. मुंगेली समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय और 29-बिल्हा के लिए रा.गा.शि.मि. पथरिया के समन्वयक  अशोक कुमार यादव सहायक अधिकारी होंगे।