भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण की आई.टी. सेल जिला कार्यकारिणी की घोषणा

भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण की आई.टी. सेल जिला कार्यकारिणी की घोषणा

प्रेस विज्ञप्ति

भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण की आई.टी. सेल जिला कार्यकारिणी की घोषणा

बिलासपुर, 23 जुलाई 2026।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय एवं भाजपा बिलासपुर (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर (ग्रामीण) की आई.टी. सेल जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

नवगठित कार्यकारिणी में अभिषेक मोर्य को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही चंद्रकांत अग्रवाल एवं पुष्पेन्द्रदास महंत को सह-संयोजक तथा राकेश पटेल भट्टचौरीहा को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्य समिति सदस्य के रूप में रितेश गढ़ेवाल, बिहारी पटेल, कोमल सिंह राजपूत, महेश साहू, दीपक पटेल एवं खुशाल सिंह खुशरो को दायित्व प्रदान किया गया है।

जिला नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा, जनसंपर्क एवं डिजिटल माध्यमों पर पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।