*धान खरीदी केंद्र हेर-फेर कर गबन करने के मामले में तत्कालीन संस्था प्रबंधक, केंद्र प्रभारी सहित कम्प्यूटर ऑपरेट गिरफ्तार, भेजें गए जेल*
बिलासपुर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केंद्र गतौरा में हेर-फेर करने वाले आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों ने 919.96 क्विंटल धान खरीदी में हेर-फेर कर 28,51000/- रुपए का किया था गबन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह था पूरा मामला - प्रार्थी ने मस्तुरी थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के पंजीयन कमांक 1294 के धान खरीदी केन्द्र गतौरा के संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही द्वारा धान उपार्जन निर्देश विपणन वर्ष 2025-26 का उल्लंघन करना एवं शासकीय धान गबन करना पाए जाने पर उक्त प्रकरण में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत 919.96 क्विंटल धान समिति केन्द्र में कम पाया गया है, जो खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की जारी धान उपार्जन निति का उल्लघंन कर संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही के द्वारा जानबुझ कर धान गबन किया गया है जिससे समिति को 919.96 क्विंटल जिसकी राशि 28 लाख 51 हजार रूपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपियों 01.कोमल प्रसाद चंद्रकार 02.राजेन्द्र राठौर एवं 03.हुलेश्वर धीरही को दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियो को आज दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


