*अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चकरभाठा में हटाया गया अवैध अतिक्रमण*

*अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चकरभाठा में हटाया गया अवैध अतिक्रमण*

बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल निर्देश पर बिल्हा एसडीएम बिल्हा ने आज नया पारा चौक बोदरी से चकरभाठा ब्रिज तक एवं रहंगी मोड़ बोदरी से उच्च न्यायालय आवासीय परिसर तक जाने वाले सड़क  एवं सड़क किनारे दोनों तरफ फलों, सब्जी एवं अन्य सामग्री के ठेले, गुमटी, चकरभाठा स्थित दुकानों के दुकानदारों द्वारा सड़क पर पोस्टर एवं शेड तैयार कर अतिक्रमण किए जाने वाले सामानों को बाहर रखकर व्यापार किए जाने वाले अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है पोस्टर,शेड को नगरपालिका बोदरी के दस्ते द्वारा जप्ती की कारवाई की गई।

रोड किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े करने वाले वाहन जिससे यातायात बाधित होता है,यातायात वाहन के लिफ्टर द्वारा लिफ्ट कर थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा थाने में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही  सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक की गई।

आज इस कार्यवाही में तहसीलदार बोदरी संदीप साय, नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू, राजस्व विभाग के टीम पटवारी ,कोटवार एवं पुलिस के कर्मचारी गण, नगरपालिका के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यातायात पुलिस बिलासपुर से लिफ्टर मंगवाकर सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को लिफ्ट कर थाना भिजवाया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट