*मवेशी मालिकों पर कार्रवाई शुरू,दो मवेशी मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*मवेशी मालिकों पर कार्रवाई शुरू,दो मवेशी मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर। लगातार सड़कों पर हो रही मवेशियों की मौत पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है मवेशियों मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मवेशी मलिक को गिरफ्तार किया गया है। 
बीते दिनों नेशनल हाईवे पर सारदा चौक के पास 19 गायों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था जिसमें कुछ गायों की मौत हो गई और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इस पूरे मामले को एसएसपी रजनेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए थाना चकरभाठा  को कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में में अपराध क्रमांक 292/20025 की धारा 281,325, बीएनएस मोटर वाहन एक्ट के तहत कार्रवाई के तहत मामले में कार्रवाई की गई है।

चकरभाठा पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मवेशी मालिक  कमलेश्वर वर्मा पिता रतनलाल वर्मा 75 वर्ष निवासी ग्राम कड़ाड जिसकी दो गाय थी एवं विजय वर्मा पिता झुकरु वर्मा 62 वर्ष निवासी ग्राम कराड की एक गाय थी। इन पशु पालकों ने इनकी सेवा न करके इन्हें लापरवाही पूर्वक रोड में छोड़ दिया गया था। पशु मालिकों के खिलाफ धारा 291 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट