*शहर में ई रिक्शा और बैटरी की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार : बैटरी की खरीदी करने वाले एक आरोपी को रायपुर से किया गिरफ्तार*
बिलासपुर। बिलासपुर में ईरिक्शा बैटरी की चोरी करने वाले गिरोह को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी के 30 नग बैटरी बरामद किए हैं
चोरी की बैटरी खरीदने वाले एक आरोपी को भी रायपुर से गिरफ्तार किया गया है चोरी में शामिल रमेश देवांगन पिता स्व. मनहरण देवांगन उम्र 38 साल अमरैया चौक दुर्गा मंदिर के पीछे चिंगराजपारा,विनय मौर्य पिता बरसातू लाल मौर्य उम्र 45 वर्ष निवासी अमरैया चौक चिंगराजपारा सरकण्डा,कुश देवांगन पिता गणेश देवांगन उम्र 27 वर्ष निवासी कतियापारा जूना बिलासपुर जय प्रकाश ठाकरे पिता स्व. सेजलाल ठाकरे उम्र 35 साल निवासी सीतानगर गोगांव गुड़ियारी रायपुर शामिल हैं सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां प्रार्थी जमील खान पिता सकुर खान निवासी देवनगर बिरकोना बिलासाताल के पास ने दिनांक 02.07.2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह किराये में लेकर ई रिक्शा चलाता है।
30 तारीख की रात करीब 08.00 बजे अपने ई रिक्शा क्र. सीजी 10 बीआर 2974 को लेकर सब्जी मंडी चांटीडीह रपटा के पास खड़ी करके पेशाब करने किनारे में गया था, थोड़ी देर में वापस आकर देखा तो ई रिक्शा नहीं था,आसपास पता तलाश करने पर ई रिक्शा नहीं मिला, तब उसे अंदेशा हुआ के उसके रिक्शे को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा पता साजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ई रिक्शा में लगने वाले बैटरी को ई रिक्शा में लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल मुखबीर के सूचना पर टीम मौके पर भेजा गया, जहां घेराबंदी कर संदेही रमेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना शौक पूरा करने के लिए अपने साथी कुश देवांगन एवं विनय मौर्य के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में कई जगह से ई रिक्शा एवं उसमें लगने वाली बैटरी को चोरी करना स्वीकार किया। चांटीडीह में प्रार्थी की चोरी किये ई रिक्शा एवं बैटरी को छिपाकर रखना एवं करीब 15 नग बैटरी को रायपुर गुड़ियारी में बिक्री करना बताया। आरोपियों की निशानदेही से ई रिक्शा एवं बैटरी बरामद कर आरोपियों के कब्जे से 15 नग बैटरी एवं प्रार्थी के ई रिक्शा जप्त किया गया एवं बैटरी खरीदी करने वाले आरोपी जय प्रकाश ठाकरे निवासी सीतानगर गोंगांव गुड़ियारी रायपुर के कब्जे से 15 नग बैटरी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


