पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह कल,राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल,:देखिए पूरा निर्धारित कार्यक्रम

पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह कल,राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल,:देखिए पूरा निर्धारित कार्यक्रम

बिलासपुर। पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर का षष्ठमृ दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को 11.30 बजे से आयोजित किया गया है। समारोह की अध्यक्षता  राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। सुरेश (भैय्या जी) जोशी नागपुर दीक्षांत भाषण देंगे।

केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव एवं विधायक  दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति बंश गोपाल सिंह वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 10.40 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 10.45 बजे सुन्दरलाल शर्मा विवि परिसर हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगिया जिला जशपुर से रवाना होकर 11.15 बजे बिलासपुर के सुन्दरलाल शर्मा विवि परिसर के हैलीपेड पहुंचेंगे। 11.30 बजे से 12.35 बजे तक षष्ठम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद लगभग 1 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट