*फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
बिलासपुर। फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन दिखाकर धोखाधडी करने वाले आरेापी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गय। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है प्रार्थिया सुमन शुक्ला पति बलराम तिवारी उम्र 38 वर्ष परसुराम चौक राज किशोर नगर का सकरी क्षेत्र में अंम्बिका क्लीनिक चलाती है। आरोपी सुधीर बरामते जो अपने बच्चे का इलाज कराने उनके क्लिनिक आता था आरोपी 09-09-2025 को इलाज के लिए आया और ईलाज से सबंधीत दवाईया लेकर और प्रार्थिया से 3500 रुपये की मांग की और रुपए लेकर चला गया। आरोपी शाम को फिर आया और फर्जी एप के माध्यम से रुपये वापस करने का ट्रान्जेशन दिखाया। प्रार्थिया डॉ है अपने काम में बहुत व्यस्त होने पर एकाउण्ट चेक नहीं की फिर दिनाक 10-09-25 को 2500 रूपये दिनांक 11-09-25 को 2000 हजार रुपये दिनांक 12-09-25 को 2500 हजार रुपये, दिनांक 13-09-25 को 3500 हजार रुपये दिनाक 14-09-25 को 2500 हजार रुपये दिनांक 17-09-25 की 2000 हजार रुपये दिया गया था। जब एकाउण्ट को चेक करने पर पैसा एकाउण्ट में नहीं आया था दिनांक 19-09-25 को सुबह 10.00 बजे आरोपी सुधीर बरामते प्रार्थिया के कलीनिक में आया फिर 1000 हजार रुपये मांगा किया गया तो प्रार्थिया द्वारा पैसे के संबंध में पूछताछ किया गया और पैसा एकाउंड मे नहीं आने की बात कही।
प्रार्थिया द्वारा ट्रान्जेक्शन हिस्ट्री दिखाने को कहा गया तो आरोपी द्वारा दुसरे के मोबाईल में है कहकर वहां से चला गया। प्रार्थिया बैंक जाकर ट्रान्जेक्शन निकलवाकर चेक करने पर उक्त दिनांक तक पैसा नहीं आया था। सुधीर बरामते दिनाक द्वारा 09-09-25 के 10.00 बजे से दिनांक 17.09. 25 के 14.30 बजे के मध्य में प्रार्थिया से अलग अलग किस्त में 15000 हजार रुपये फर्जी एप दिखाकर ठगी किया गया है। जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले में
टीम गठित कर आरोपी सुधीर बरामते पिता स्व रामधर बरामते उम्र 27 वर्ष निवासी दलदलिहापारा थाना सकरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट


