*आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें रद्द, पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने से पहले पढ़ें यह खबर*
बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के मध्य ब्रिज संख्या 12 में आवश्यक मरम्मत कार्य का हवाला दे बिलासपुर रेल मंडल से चलने वाली आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली आधा दर्जन मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनें रद्द करने के लिए रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि बिलासपुर मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के मध्य किमी 700/32-701/02 में स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 12 में आवश्यक मरम्मत कार्य ट्रैफिक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है ।
*रद्द होने वाली गाडियां:-*


