भारतीय जनता पार्टी ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला

भारतीय जनता पार्टी ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला
भारतीय जनता पार्टी ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला
भारतीय जनता पार्टी ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला

बिलासपुर।भाजपा का जिला स्तरीय महाधरना एवं प्रदर्शन आज बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा 11 मई को जिला स्तरीय महाधरना एवं प्रदर्शन प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो हजार (2000) करोड़ रूपये के शराब घोटाले एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विकास भवन के सामने नेहरू चौक में दोपहर 2 बजे से किया जायेगा। 
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि शराब घोटाला व भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय महाधरना एवं प्रदर्शन विकास भवन के पास नेहरू चौक बिलासपुर में आयोजित इस महाधरना प्रदर्शन में विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेतागण छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय उपस्थित रहकर महाधरना को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि 11 मई 2023 गुरूवार को दोपहर 2 बजे विकास भवन के पास नेहरू चौक बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन :- 
भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर जिले के समस्त मंडलों में 10 मई बुधवार को 2000 करोड़ रूपये के शराब घोटाले एवं भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। इस मौके पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेसी कुशासन की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया। उपस्थित नेताओं ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान बढ़ रहे अपराधों हत्या, लूटमार, चाकूबाजी, बलात्कार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिये जाने पर चिंता व्यक्त की।

ब्यूरो रिपोर्ट