*सहकारी समिति के चेक में हेराफेरी, ₹3.38 लाख के फर्जीवाड़ा ,समिति अध्यक्ष ही निकला इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड, लेखापाल, कैशियर सहित तीन गिरफ्तार*
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति के चेक और दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर 3 लाख 38 हजार रुपये का अतिरिक्त आहरण करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के दो कर्मचारियों और सेवा सहकारी समिति के एक पदाधिकारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
*स्वीकृत राशि बढ़ाकर निकाले लाखों रुपये
जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुमा क्रमांक 63 में तीन अलग-अलग चेकों की स्वीकृत राशि में कथित तौर पर काटछांट और ओवरराइटिंग की गई।
मूल स्वीकृत राशि | बदलाव के बाद राशि |
| ---------------- | -----------------
| ₹51,900 | ₹89,900
| ₹1,82,080 | ₹2,82,080
| ₹80,150 | ₹2,80,150
| कुल ₹3,14,130 | कुल ₹6,52,130
इस तरह कुल ₹3,38,000 का अतिरिक्त आहरण किए जाने का आरोप है।शिकायतकर्ता की भूमिका भी संदिग्ध, पुलिस जांच में हुआ खुलासा, मामले में राजकुमार बरगाह ने 26 सितंबर 2026 को बिल्हा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में चेकों और समिति की प्रस्ताव पंजी में छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता राजकुमार बरगाह की भूमिका भी संदिग्ध थी। पुलिस के अनुसार, समिति के प्रस्ताव और राशि आहरण की प्रक्रिया में उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन दस्तावेजों में कथित काटछांट की जांच नहीं की गई। तत्कालीन समिति प्रबंधक शरद कश्यप की 10 सितंबर 2026 को मृत्यु हो गई थी। पुलिस का कहना है कि उनकी मृत्यु के लगभग 15 दिन बाद शिकायत दर्ज कराकर जिम्मेदारी मृतक प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों पर डाली गई।
बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप
पुलिस के मुताबिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिल्हा शाखा में कथित रूप से कूटरचित चेकों को पास किया गया और उनसे नकद राशि का आहरण कराया गया। जांच में बैंक कर्मचारियों और समिति पदाधिकारी द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप सामने आया है।
तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को निम्न तीन आरोपियों को ऋषिकेश पाण्डेय (46 वर्ष) – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिल्हा से संबंधित कर्मचारी। संजय सिंह बघेल (39 वर्ष) – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिल्हा से संबंधित कर्मचारी।राजकुमार बरगाह (48 वर्ष) – सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुमा के पदाधिकारी, निवासी हथनी, बिल्हा को जेल भेज दिया है।
इससे पहले मामले में बैंक शाखा के सुपरवाइजर हितेश सलूजा और शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिलने के बाद 21 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया था।
मामले में थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 512/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक अजय साहू, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर और प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार की विशेष भूमिका रही।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji