*मौर्या कॉम्प्लेक्स के पास जुआ खेलते 6 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार नगदी रकम जप्त*
बिलासपुर। जुआड़ियों के खिलाफ सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे रेड, 06 आरोपी गिरफ्तार जुआरियों से नगदी रकम ₹47,900 और 52 पत्ती ताश बरामद किया गया है। बिलासपुर पुलिस की सट्टा व जुआ के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।
जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देशन में सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 4.05.2026 को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे, किसान पारा क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर सरकंडा पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उक्त स्थान पर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से रंगे हाथों जुआ खेलते हुए कुल 06 आरोपियों को दबोचा। जुआरियों से कुल नगद राशि:₹47,900/- (सैंतालीस हजार नौ सौ रुपये) जप्त कर कारवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1.देवेंद्र देवांगन पिता: स्व. भागवत प्रसाद देवांगन, निवासी: रपटा चौक, सरकंडा।
2.हरिओम साहू, पिता: राम अवतार साहू, निवासी: शर्मा विहार, सरकंडा।
3.दुर्गेश यादव पिता: स्व. आलोक कुमार यादव, निवासी: मनोहर टॉकीज के पास, थाना कोतवाली।
4. राजू सोनकर, पिता: नलंधर सोनकर, निवासी: देवान्चल, सरकंडा।
5. गोवर्धन साहू पिता: फागू राम साहू, निवासी: एकता कॉलोनी, थाना सरकंडा।
6.रितेश शर्मा, पिता: स्व. राजेंद्र शर्मा, निवासी: शर्मा विहार, थाना सरकंडा।
बिलासपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही बिलासपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अपने आस-पास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, जुआ या सट्टा की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। ( निमितेश सिंह सीएसपी सरकंडा थाना)


