*BREAKING : सराफा व्यापारी से एक बार फिर लाखों की लूट,तीन बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, इलाके में नाकेबंदी, तीन दिन बाद दूसरी बड़ी वारदात*

*BREAKING : सराफा व्यापारी से एक बार फिर लाखों की लूट,तीन बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, इलाके में नाकेबंदी, तीन दिन बाद दूसरी बड़ी वारदात*

बिलासपुर l बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में लूट की घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के रमेश ज्वेलर्स में करीब 25 लख रुपए के सोने चांदी के आभूषणों की लूट की वारदात की घटना हुई है। 
दुकान बंद करके घर जा रहे थे ज्वेलरी संचालक ज्वेलरी दुकान का संचालक जब अपनी दुकान का शटर बंद कर रहा था उस वक्त तीन बदमाश बाइक पर दुकान के पास पहुंचे और झोले में रखे सोने चांदी के थैलों को छीन कर फरार हो गए। इस घटना के बाद आसपास के हड़कंप मच गया। 
मामला सीपत थाना का जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में नाकेबंदी

 पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है जहां लूटपाट की घटना हुई है पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी की जा रही है।  आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीपत थाना क्षेत्र के आसपास पूरे इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है । 
तीन दिन बाद दूसरी बड़ी वारदात
आपको बता दें बीते दिनों ही बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में राजकिशोर नगर में लूटपाट की घटना हुई थी जहां लुटेरे ने करोड़ों रुपए के सोने चांदी की जेवरात लेकर गाड़ी सहित फरार हो गए थे,पुलिस ने सभी आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट