*ACB की बड़ी कार्रवाई : बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर 90हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार*

*ACB की बड़ी कार्रवाई : बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर 90हजार की रिश्वत लेते  रंगे हाथो गिरफ्तार*

बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई शनिवार को एसीबी की टीम ने मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है इस कार्रवाई से आसपास में हड़कंप मच गया एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद किया है। आरोपी फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।  एसीबी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम विद्याडीह थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल ने एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में लिखित शिकायत की थी की ग्राम विद्याडीह में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है।

उक्त दुकान को स्व: सहायता समूह विद्याडीह को आवंटित करने के लिए करीब 3 माह पूर्व अनविभागीय कार्यालय मस्तूरी में आवेदन प्रस्तुत किया गया था समूह के सदस्यों द्वारा महेंद्र पटेल को दुकान आवंटन प्रक्रिया में मदद करने के लिए कहा गया प्रार्थी महेंद्र पटेल ने फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया तो उन्होंने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दुकान आवंटन आदेश जल्दी करने के आवाज में ₹1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप आयोजित कर फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को आज 90 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हांथो गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट