*प्रेस क्लब के निर्वहन अधिकारी बदले, सहायक रजिस्ट्रार को मिली चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी, कलेक्टर ने जारी किए आदेश*

*प्रेस क्लब के निर्वहन अधिकारी बदले, सहायक रजिस्ट्रार को मिली चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी, कलेक्टर ने जारी किए आदेश*

बिलासपुर। जिले में संस्था बिलासपुर प्रेस क्लब के प्रबंधन को लेकर कलेक्टर कार्यालय की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटीज, छत्तीसगढ़, नया रायपुर के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्टर बिलासपुर ने प्रेस क्लब बिलासपुर के निर्वहन कार्यों की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंप दी है।

आदेश के अनुसार, संस्था बिलासपुर प्रेस क्लब के निर्वहन कार्याधिकारी के रूप में पहले नामित प्रशासनिक/राजस्व अधिकारी का नाम वापस लेकर, अब सहायक पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं, बिलासपुर को नया निर्वहन अधिकारी नियुक्त किया गया है, यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1973 की धारा 33(1) के तहत की गई है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि संस्थान के कार्यों का संचालन तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर बिलासपुर ने स्पष्ट किया कि नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा, आदेश की प्रतिलिपि रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटीज, आयुक्त बिलासपुर संभाग, सहायक पंजीयक बिलासपुर तथा संस्था बिलासपुर प्रेस क्लब को भेजी गई है। इस नए आदेश के बाद प्रेस क्लब के प्रशासनिक संचालन में बदलाव तय माना जा रहा है, साथ ही सभी कार्य अब सहायक पंजीयक की देखरेख में संपन्न होंगे।