*BREAKING : पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर हाउस अरेस्ट,अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने वाले थे, पुलिस ने रोका! कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे*

*BREAKING : पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर हाउस अरेस्ट,अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने वाले थे, पुलिस ने रोका! कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे*

रायपुर। पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर को रायपुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। ननकीराम कंवर सीएम हाउस के बाहर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने वाले थे, हरकत में आई पुलिस ने उन्हें गहोई भवन में नजर बंद कर दिया। 

कोरबा कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप,हटाने की मांग पर धरने पर बैठने वाले थे पूर्व गृह मंत्री

आपको बता दे पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर भ्रष्टाचार को लेकर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग कर रहे हैं उन्होंने चेतावनी दी थी कि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं की गई तो रायपुर सीएम हाउस पर वे धरने पर बैठेंगे, जिसे लेकर जिला प्रशासन हरकत में आई ननकी राम राम कंवर कल देर शाम रायपुर पहुंचे थे, पूर्व गृह मंत्री कंवर ने धरने पर बैठने को लेकर रायपुर जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था। आज सुबह वे धरने पर बैठने वाले थे इस दौरान कंवर धरना देने निकले ही थे जहां जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम ने उन्हें रोक लिया। 

सरकार पर साधा निशाना

पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने सरकार पर साधा निशाना कंवर ने कहा अगर यही रवैया रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी,कंवर ने कहा आने वाले समय में बीजेपी को 15 सीट से ज्यादा नहीं मिलेगी। पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने राज्य शासन को अपना शिकायत पत्र भी सौंपा है जिसमें उन्होंने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने व भ्रष्टाचार के मामले का जिक्र किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट