*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में फहराएंगे तिरंगा : मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी*
बिलासपुर। जिला मुख्यालय बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू झंडा फहरायेंगे। मुख्य समारोह स्थल स्थानीय पुलिस परेड मैदान में सवेरे 9 बजे से शुरू होगा। समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार सवेरे 8.59 बजे मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का कार्यक्रम स्थल पर आगमन, 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं परेड कमाण्डर द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी, 9.06 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं बैंड द्वारा मार्चधुन, 9.10 बजे हर्ष फायर, 9.15 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट, 9.20 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन, 9.40 बजे परेड निष्क्रमण की कार्यवाही, 9.45 बजे स्कूली बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और 10.15 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji