*जिला खाद्य अधिकारी निलंबित : धान खरीदी केंद्रों के व्यवस्था मे लापरवाही बरतने शासन की बड़ी कार्रवाई*
रायपुर। धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है मुंगेली जिले के खाद्य अधिकारी हुलेश डडसेना को निलंबित कर दिया गया है।
मंत्रालय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से जारी आदेश के अनुसार खाद्य अधिकारी हुलेश डडसेना के द्वारा जिले में धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था मे लापरवाही बरतने धान खरीदी में मिलर उठाओ की निगरानी में कमी, धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण की कमी तथा धान खरीदी केंद्रों से उठने वाले धान की नियमित रूप से जांच नहीं करने का करने का मृत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण के नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन होने के करण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 नियम 9 के उप नियम (1) खंड (क) के तहत हुलेश डडसेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। देखिए राज्य शासन का आदेश



