*प्रेस वार्ता में बोले अमर, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न स्थानों पर अंडरपास निर्माण, सड़क चौड़ीकरण तथा प्रमुख मार्गों के उन्नयन की स्वीकृति दी गई है ! यह बजट विकास और सांस्कृतिक विरासत  दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच का परिचायक है*

*प्रेस वार्ता में बोले अमर, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न स्थानों पर अंडरपास निर्माण, सड़क चौड़ीकरण तथा प्रमुख मार्गों के उन्नयन की स्वीकृति दी गई है ! यह बजट विकास और सांस्कृतिक विरासत  दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच का परिचायक है*

बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने रविवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए बजट पर बिलासपुर की उपलब्धियां गिनाई।

अमर अग्रवाल ने शहर विकास को  लेकर कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न स्थानों पर अंडरपास निर्माण, सड़क चौड़ीकरण तथा प्रमुख मार्गों के उन्नयन की स्वीकृति दी गई है। लगभग 32 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित बायपास मार्ग (सेधरी–बिलकोना–बैलतरा–इंदिरा चौक–सिलपहरी–बोदरी) से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनेगी।

अमर अग्रवाल ने कहा अरपा नदी के संपूर्ण विकास के लिए अरपा विकास प्राधिकरण को सशक्त किए जाने को उन्होंने सराहनीय कदम बताया। इससे नदी के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को गति मिलेगी। एक सवाल के जवाब में अमर ने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना तथा सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल के लिए पीपीपी मॉडल पर पहल को उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय बताया। साथ ही, बैराज, साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम एवं MSME ट्रेनिंग सेंटर जैसी लंबित परियोजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में हो रही प्रगति को भी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। उपेक्षा और वंचना की भावना को समाप्त कर प्रत्येक पंचायत तक विकास पहुंचाना ही सच्चे अर्थों में समावेशी विकास है। बजट में इस दिशा में ठोस पहल की गई है। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 23 नए औद्योगिक पार्कों हेतु 250 करोड़ रुपये तथा लैंड बैंक निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा। AI मिशन, उद्यमिता मिशन, पर्यटन मिशन, स्टार्टअप मिशन और खेल मिशन जैसे कार्यक्रम युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। अंत में अमर अग्रवाल ने कहा कि यह बजट विकास और सांस्कृतिक विरासत  दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच का परिचायक है। आने वाले समय में बिलासपुर और प्रदेश का स्वरूप और अधिक विकसित एवं सशक्त रूप में सामने आएगा।

ज इस प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, बीजेपी नेता गुलशन ऋषि, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव गुप्ता, महर्षि बाजपेयी, राज यादव, सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट