सचिव पी दयानंद ने सीएम विष्णु देव साय से की मुलाकात,

सचिव पी दयानंद ने सीएम विष्णु देव साय से की मुलाकात,

रायपुर। आज राज्य अतिथि गृह "पहुना" में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि पी दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। पी दयानंद कई जिले के कलेक्टर रहे हैं। शिक्षा, चिकत्सा विभाग का अतिरिक्त प्रभार उन्हे दिया गया है। राज्य सरकार ने कल ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निज सहायक और ओएसडी की नियुक्ति की है, वहीं सचिव के पद पर (2006) बैच के अधिकारी आईएएस पी दयानंद की नियुक्ति की है।

ब्यूरो रिपोर्ट