*धर्म नगरी रतनपुर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, कल्चुरी कलार महोत्सव में होंगे शामिल, हेलिपैड पर भव्य स्वागत*
बिलासपुर। रतनपुर में आज कल्चुरी कलार महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर स्वागत किया गया, उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी हेलिकाप्टर से साथ पहुंचे।

हेलीपैड पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल,आदि ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।

ब्यूरो रिपोर्ट


