जिले में औसत वर्षा 26.3 मि.मी. दर्ज,सबसे अधिक वर्षा बेलतरा तहसील में

जिले में औसत वर्षा 26.3 मि.मी. दर्ज,सबसे अधिक वर्षा बेलतरा तहसील में

बिलासपुर। जिले में औसत वर्षा 26.3 मि.मी. दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश बेलतरा तहसील में हुई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर तहसील में 23.0 मि.मी., बिल्हा में 42.6 मि.मी., मस्तूरी में 24.4 मि.मी., तखतपुर में 20.0 मि.मी., कोटा में 15.0 मि.मी., सीपत में 21.2 मि.मी., बोदरी में 16.3 मि.मी., बेलगहना में 33.2 मि.मी., बेलतरा में 55.1 मि.मी., रतनपुर में 17.2 मि.मी., सकरी में 20.8 मि.मी., पचपेड़ी में 26.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट