*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके 25 वर्षों के अटूट जनसेवा के संकल्प एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्य को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
 इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षो के जनसेवा को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय सेवा और समाजहित के कार्यों के माध्यम से मनाना भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। युवाओं की इस प्रकार की सहभागिता समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से इस जिम्मेदारी को निरंतर निभा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों से सेवा गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।


 विशाल रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की तथा रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दिया। आयोजन के दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया और उन्हें समाजसेवा के लिए आगे भी सक्रिय रहने का संकल्प दिलाया गया।


 इस अवसर पर -  विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, किशोर राय, देवेंद्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, गौरी गुप्ता, वैभव गुप्ता, केतन वर्मा, राज कमल कश्यप, देवेश खत्री, नीलेश सिंह, महर्षि वाजपेयी, डा. प्रसून चतुर्वेदी, अजय यादव, अमित सिंह, अंकित पाल, अंकित गुप्ता, राहुल सिंह, विवेक ताम्रकार, साहिल भाभा, पंकज, अनीश, गुलशन, विजय, सरजू, अभिषेक, विन्नी, मुकेश, साहिल, तनुज, पृथ्वी, देवाशीष, अभिलाष, विवेक, अमर, विश्वजीत, योगेश, चंद्रप्रकाश, मोनू, संस्कार, हिमांशु, हिमांशी, आदर्श, अनिल, रवि, तुषार, बिट्टू सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सकीय टीम, रक्तदाता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट