*प्रेस वार्ता में बोले अजय चंद्राकर, हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर: पूर्व डिप्टी सीएम पर ली चुटकी कहा उन्हें एक दिन के लिए सीएम की कुर्सी पर बैठा दिया जाए*

*प्रेस वार्ता में बोले अजय चंद्राकर, हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर: पूर्व डिप्टी सीएम पर ली चुटकी कहा उन्हें एक दिन के लिए सीएम की कुर्सी पर बैठा दिया जाए*

बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर ने आज बिलासपुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया,चंद्राकर ने  सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदी जी ने विकसित भारत की राह को प्रशस्त किया है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बना देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर, उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर मोदी जी काम कर रहे है। हम सबको याद है कि देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है। मोदी ने इस मूलमंत्र को अपनाकर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितम्बर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ हुआ है और 25 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी जयंती तक चलेगा। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य वोकल फॉर लोकल के संदेश को हर भारतीय तक पहुॅचाना है।

कांग्रेस पर साधा निशाना -

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपने देखने में कोई बुराई नहीं, चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री की कुर्सी में एक दिन के लिए सिंहदेव को बैठा देते हैं, कांग्रेस में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर चंद्राकर ने कहा मंथन चल रहा है पता नहीं कब तक पूरा होगा देखते जाएं।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, जिला मीडिया सह प्रभारी दुर्गेश उपस्थित रहे।


ब्यूरो रिपोर्ट