स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुएजिले के संगठन प्रभारी एवं रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात के 112 संस्करण में देशवासियों को आव्हान करते हुए कहा था कि 15 अगस्त अब दूर नहीं है इसके साथ ही एक और अभियान से हमें जुड़ जाना है वह हर घर तिरंगा अभियान।

उनके इस आव्हान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने युवा मोर्चा के नेतृत्व में विधानसभा स्तर पर 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्देश दिया है।  साहू ने कार्यकर्ताओं से देश प्रेम का जज्बा रखने और अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से सेवा करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक महापुरूषो की प्रतिमा एवं स्मारको के समीप स्वच्छता अभियान 13 से 15 अगस्त तक महापुरूषों एवं भारत माता के वीर सपूतो की प्रतिमा एवं स्मारको पर माल्यार्पण किया जाना है।

विधायक साहू ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस है जो भारत के विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबुरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है। इस अवसर पर संगोष्ठी, सम्मेलन करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखो की संख्या में दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित करने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता की भावना आमजनों में जागृत करने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घर-घर तिरंगा फहराने की दिशा में सभी कार्यकर्ता जुट जायें।
इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि पूरे राष्ट्र में घर-घर तिरंगा का पर्व मनाया जायेगा। देश स्वतंत्रता दिवस की खुशियों से सराबोर होता है, लोगो के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत रहती है सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ऐसे आयोजनों में हम सभी लोगों का प्रयास इसे सार्थक बनाने की दिशा में होना चाहिए।
बैठक के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने इस आयोजन के संबंध उपस्थित सभी पदाधिकारियों को प्रस्तावना भाषण के रूप में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चलाने के निर्देश दिया है।
जिले के संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशो के अनुरूप हमें घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना हैं 15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस है लोगों में राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत होती है इसे घर-घर झंडा फहरा कर हमें सशक्त बनाना है।
बैठक में प्रमुख रूप से- बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, अमरजीत सिंह दुआ, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, किशोर राय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, राकेश चंद्राकर, यास्मीन खान, राकेश तिवारी, गौरी गुप्ता, निखिल केशरवानी, कृष्ण कुमार कौशिक, चन्द्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, मकबूल अली, दुर्गा प्रसाद कश्यप, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, मनोहर राज सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट