*रतनपुर की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा देंगी धरना,रतनपुर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुक्रवार को*

*रतनपुर की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा देंगी धरना,रतनपुर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुक्रवार को*

बिलासपुर। रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता बेटी की मॉ के खिलाफ दर्ज झूठा केस समाप्त करने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 26 मई 2023 शुक्रवार को सायं 4 बजे से रतनपुर थाना के सामने किया जायेगा। धरना पश्चात पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला महामंत्री गायत्री साहू, वंदना जेण्ड्रे ने समस्त महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट