*बिलासपुर रेल दुर्घटना: अब तक 11 लोगों की मौत,20 से अधिक यात्री घायल, लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई! जांच के आदेश*
बिलासपुर। मंगलवार को हुए बिलासपुर में भीषण रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 11 पहुंच चुकी है, कल तक आठ लोगों की मौत की खबर थी, वही 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। वही इस घटना में एक महिला की मृत्यु हुई है जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
आपको बता दें मंगलवार शाम गेवरा मेमू लोकल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर आ रही थी तभी रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई जीससे भीषण रेल हादसा हो गया इस घटना के बाद आसपास अफरा तफरी मच गई चीख पुकार के साथ आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। वही रेल प्रशासन जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची जहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया अब तक मृतकों की संख्या 11 पहुंच चुकी है 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल है बताया जा रहा है कि कई यात्रियों की हालत काफी नाजुक है जिनका इलाज चल रहा है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, सरकार ने घटना में मृतिको के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रीयो को 5 लाख तथा सामान्य घायल को ₹1 लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की है।
वही छत्तीसगढ़ सरकार ने भी मृत परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। रेल दुर्घटना को लेकर रेलवे कमिश्नर सीआरएस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस दुर्घटना का पता चल पाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट


