*नेशनल हाईवे जाम करने वाले लड़कों पर एफआईआर दर्ज गाड़ियां जप्त : हाई कोर्ट के फटकार के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, जल्द होगी गिरफ्तारी*

*नेशनल हाईवे जाम करने वाले लड़कों पर एफआईआर दर्ज  गाड़ियां जप्त :  हाई कोर्ट के फटकार के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, जल्द होगी गिरफ्तारी*

बिलासपुर। बीते दिनों बिलासपुर में नेशनल हाईवे जाम कर रिल बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले रसूखदार युवकों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है, इसके साथ ही पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों को जप्त कर लिया है। जल्द ही इन युवकों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

बता दे बीते दिनों शहर के कुछ रसुखदार लड़कों ने लग्जरी कार को बीच सड़क पर खड़ी करके हाइवे जाम कर रिल बनाई और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपलोड भी कर दिया हालांकि बाद में युवकों ने इसे डिलीट कर दिया था, लेकिन मीडिया में आने के बाद पुलिस ने इन रसूखदार युवकों का  ₹2000 का चालान काटा था।


हाई कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए बिलासपुर पुलिस पर तल्ख टिप्पणी की थी और कहा लग्जरी गाड़ियों को जप्त क्यों नहीं किया गया । हाई कोर्ट ने कहा सरकार शपथ पत्र में जवाब दे। वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर पर अपने वाहनों को बीच रास्ते में खड़ा कर जानबूझकर मार्ग को अवरुद्ध करते हुए वीडियो बनाया जा रहा था। जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाई हुई एवं यातायात बाधित हुआ। अब इस मामले में सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 495/25 के तहत धारा 126(2), 285, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संलिप्त वाहनों को जप्त कर वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि जल्द ही युवकों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट