*प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण,महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सीमा पाण्डेय सहित 6 निष्कासित, पार्टी विरोधी काम करने के आरोप में हुई कार्यवाही*

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी में पार्टी विरोधी काम करने वालों पर कार्यवाही जारी है। बिलासपुर नगर निगम के कुछ वार्डों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कांग्रेस नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। शिकायत के बाद बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय सहित 6 नेताओ को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, अभय नारायण कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के करीबी माने जाते है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 42 से कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशी बृह्मदेव सिंह ठाकुर की लिखित शिकायत के बाद पार्टी द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इन नेताओ पर आरोप है कि नेताओ ने चुनाव मे प्रत्याशियों को हराने के लिए भीतरघात और पार्टी विरोधी काम किया था।
शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण की कार्रवाई में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण,मनिहार निषाद और इशहाक् कुरैशी सहित पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडे, राहुल ठाकुर और लल्ला सोनी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर रास्ता दिखा दिया गया है। उधर निष्कासन की कार्यवाही के बाद प्रदेश प्रवक्ता राय ने कहा आरोप निराधार है उन पर की गई कार्रवाई का जिला कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं अपनी बात शीर्ष नेताओं तक पहुंचाएंगे। मालूम हो कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अंतरकलह और गुटबाजी खुलकर सामने आई थी अलग अलग गुट के नेताओं पर पार्टी के खिलाफ काम करने के गंभीर आरोप कांग्रेस नेताओं ने लगाए थे।
ब्यूरो रिपोर्ट