ग्राम पंचायत सकेत में छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष पर लोकनृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन

ग्राम पंचायत सकेत में छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष पर लोकनृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन

पथरिया - छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं स्थापना वर्षगांठ (रजत जयंती) के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सकेत में भव्य छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपरा और नृत्य हमारे स्वाभिमान के प्रतीक हैं। इस प्रकार के आयोजन हमारी नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता को बढ़ाते हैं।”
 ग्राम पंचायत सकेत की सरपंच  पूजा अनीश मनु ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन ग्राम की एकता, सहयोग और सांस्कृतिक समृद्धि का उदाहरण है।इस अवसर पर कैलाश सिंह ठाकुर भाजपा जिला महामंत्री मुंगेली, पोषण यादव अध्यक्ष भाजपा सरगांव मंडल, दिनेश जायसवाल पूर्व अध्यक्ष भाजपा सरगांव मंडल, बलराम जायसवाल भाजपा महामंत्री पथरिया मंडल , इन्दरमती अनिल ध्रुव (जनपद सदस्य),  फुलेश्वरी बसंत यादव (उपसरपंच), एम.आर. नेताम (प्राचार्य उमावि सकेत) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  इस प्रतियोगिता के निर्णायक केशव यादव रामविशाल जायसवाल उज्जैन बंदे, शिवकुमार जायसवाल,  मधुर श्रीवास, पंचू राम जायसवाल,दिलहरण व अशोक जायसवाल के द्वारा अंकन प्रणाली से निम्नलिखित विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया प्रथम पुरस्कार ₹5,001 – गंधीरवाडीह बालिका पंथी पार्टी को श्रीमती पूजा अनीश मनु, सरपंच ग्राम पंचायत सकेत द्वारा प्रदान किया गया।द्वितीय पुरस्कार ₹3,001 – डंडा पार्टी खजरी को  अनिला देवेंद्र राजपूत, सभापति जिला पंचायत मुंगेली द्वारा। तृतीय पुरस्कार ₹2,501 – भटगांव पंथी पार्टी को डॉ. एस.एस. वर्मा द्वारा।चतुर्थ पुरस्कार ₹2,001 – संबलपुरी कर्मा टीम को श्रीमती इन्दरमती अनिल मरावी, जनपद सदस्य द्वारा। पंचम पुरस्कार ₹1,501 – केंवटाडीह पंथी पार्टी को चित्रसेन वर्मा, प्राचार्य संस्कार विद्या मंदिर सकेत द्वारा षष्टम पुरस्कार ₹1,001 – श्रुति एवं साथी, शा. पूर्व मा. वि. परसिया को अशोक जायसवाल, पंच सकेत द्वारा। सप्तम पुरस्कार – आसमा जायसवाल एवं साथी, संस्कार विद्या मंदिर सकेत ने प्राप्त किया।एक से चार तक की विजेता टीमों को अशोक यादव, खेल प्रभारी पथरिया एवं पाँच से दस तक की विजेता टीमों को मोहिन्दर सिंह वर्मा, शिक्षक परसिया द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।
मंच संचालन का कार्य शिक्षक लोमश यादव एवं दिनेश जायसवाल द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस.एस. वर्मा (स्वास्थ्य विभाग में 30 वर्षों तक सेवापरांत सेवानिवृत्त) का सम्मान स्मृति चिन्ह, साल व श्रीफल प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथि ने उनके सेवाभाव, आचार-विचार और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।डॉ. वर्मा ने समाजहित में कलार, यादव, सतनामी, केंवट समाज के सामुदायिक भवनों को दो-दो पंखे तथा महामाया मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, अंबे मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं ग्राम पंचायत सकेत को एक-एक पंखा सप्रेम भेंट किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच प्रतिनिधि अनीश मनु, उपसरपंच प्रतिनिधि बसंत यादव, जनपद प्रतिनिधि अनिल मरावी, शिक्षक मोहिन्दर सिंह वर्मा, लोमश यादव, दिनेश जायसवाल, कलेश्वर निषाद, बिसाहू यादव, तिलक जायसवाल, धनेश्वर निषाद, भुनेश्वर बंदे, हेमलाल जायसवाल, अमित गेंदले सीएससी,व्यासनारायण मनहर प्रधान पाठक व उच्चत्तर माध्यमिक शाला सकेत स्टाफ, समस्त पंचगण सकेत एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।