*अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 01 जुलाई से प्रारंभ
मुंगेली। छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग द्वारा कुल 295 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 01 जुलाई 2025 से शुरू होंगे, वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई तक इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्बहीहबक.हवअ.पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटी सुधार 10 अगस्त कर सकते है। अग्निशमन विभाग अंतर्गत स्टेशन ऑफिसर के 21 पद, वाहन चालक के 14 पद, वाहन चालक सह ऑपरेटर के 86 पद, फायरमैन के 117 पद, स्टोर कीपर के 32 पद, मैकेनिक के 2 पद, वॉशरूम ऑपरेटर के 19 पद और वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) के 04 पदो पर भर्ती की जाएगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने तथा समस्त जानकारी एवं दिशा-निर्देशों के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।



