अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पथरिया में सम्मेलन आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बालिकाएं सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पथरिया में सम्मेलन आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बालिकाएं सम्मानित

पथरिया - आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग  परियोजना द्वारा  मंगल भवन  में महिला सशक्तिकरण को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में  अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े , उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक एवम जिला पंचायत सभापति अनीला देवेंद्र राजपूत , महिला बाल विकास सभापति लोकेश साहू उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत के साथ की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव ने कहा कि आज की महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक और घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। जिला पंचायत सभापति अनिला देवेंद्र राजपूत ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियां देश को नई दिशा दे रही हैं।
वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े ने कहा कि आज बेटियां सेना की तीनों शाखाओं—आर्मी, नेवी और एयरफोर्स—में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। महिला बाल विकास सभापति लोकेश साहू ने कहा कि  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं  के उप्लब्धयो को सलाम करने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का भी अवसर है, ताकि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें। 

महिला सशक्तिकरण को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम -
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नृत्य, कविता और भाषण जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा जारी प्रमाण पत्र बालिकाओं को वितरित किए गए। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मानित- 

परियोजना अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को अतिथियों द्वारा  सम्मानित किया गया उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्यो को सराहा गया इसी के साथ उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, जनपद सदस्य ज्योति रिंकू सिंह, जनपद सभापति लोकेश साहू, अर्चना सिंह ठाकुर, चमेली साहू, अश्वनी वर्मा, संजीव नेताम, कोमल साहू, मनीष साहू, चंद्रशेखर कौशिक, पार्षद इन्द्रजीत यादव, गणेश प्रसाद सोनी, रघुनंदन कर्माकर, बलराम जायसवाल और महेंद्र गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी वीरेंद्र खरे, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।