बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:महिलाओं से सोने चांदी के गहने उतरवाकर ठगी एवं लूट करने वाले दिल्ली गैंग के शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच पुरुष 4 महिलाएं तीन नाबालिक सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:महिलाओं से सोने चांदी के गहने उतरवाकर ठगी एवं लूट करने वाले दिल्ली गैंग के शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच पुरुष 4 महिलाएं तीन नाबालिक सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। विगत दिनो बिलासपुर शहर में कुछ महिलाओ को अलग-अलग तरीके से झांसा देकर उनके पहने हुये गहनो को एक गिरोह के सदस्यो द्वारा महिलाओ को बहला फुसला कर ठगी की घटना की जा रही थी उक्त मामले में बिलासपुर पुलिस को दिल्ली के शातिर गैंग के 12 सदस्यो को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपीयों में 05 पुरूष एवं 04 महिलाए एवं 03 नाबालिग शामिल है आरोपीयो के पास से थाना सिविल लाईन क्षेत्र में घटित 02 घटना थाना कोतवाली क्षेत्र में घटित 03 घटना थाना तारबाहर क्षेत्र में घटित 01 घटना एवं थाना मुंगेली  क्षेत्र में घटित 01 घटना में महिलाओ से ठगे गये सोने के आभूषण बरामद किये गये है आरोपीगण के कब्जे महिलाओ को प्रलोभन एवं ठगने में उपयोग किये जाने वाले सोने के नकली गहने एवं नकली नोटो के कागज का बंडल बरामद हुआ है। आरोपीगण के कब्जे से बरामद सोने के गहनो का अनुमानित बाजार मुल्य 10 लाख रू से अधिक है। आरोपीगण की गिरफ्तारी में सी.सी.टी.वी. फुटेंज एवं ऑटो चालक की महत्वपूर्ण भुमिका रही है।

जानिए पूरे घटना का विवरण -

01. थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 1192/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. में दिनाॅक 06.12.23 के लगभग 01 बजे दोपहर प्रार्थीया शशी पाण्डेय पति शिवकुमार पाण्डेय उम्र 59 वर्ष निवासी शुभम बिहार मंगला अपने किसी काम से मंगला चैक से स्टेट बैंक की ओर जा रही थी रास्ते में दो लडके मिले जिनमें से एक ने कहाॅ कि वह दो तीन दिन से खाना नही खाया है 100 रू दे दो तो प्रार्थीया उसे 100 रू दे दी फिर बातो ही बातो में उन दोनो लडको ने महिला को अपने प्रभाव में ले लिया और उसके हाथ से सोने का कंगन बजन 3.210 ग्राम का किमत करीब 1 लाख 22 हजार रू को उतरवाकर भाग गये।
02. थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 558/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. दिनाॅक 08.12.23 के समय करीब 02.30 बजे प्रार्थीया श्रीमती लक्षमी अग्रवाल पति श्री बी.एल. अग्रवाल उम्र 74 वर्ष निवासी नेचर सिटी उसलापुर के साथ मामा भंाजा तालाब शिव टाॅकिज के सामने 02 लडको ने कागज का बंडल जिसके दोनो तरफ 500-500 रू के असली नोट थे को असली नोट बताकर महिला को बहला फुसला कर एक सोने का चेन बजन करीब 02 तोला एवं सोने की अंगुठी 01 तोला कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रू ठग कर भाग गये।
03. थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 411/23 धारा 379 भा.द.वि. दिनाॅक 12.12.23 के लगभग 11.00 बजे प्रार्थीया श्रीमती श्र्द्धा अग्रवाल पति श्री सुभाष अग्रवाल उम्र 55 वर्ष निवासी शास्त्री नगर बिल्हा की पुराना बस स्टैण्ड के पास बस का इंतजार कर रही थी तभी करीब 20-22 साल का एक लडका आया और पानी पिलाने और खाना खिलाने के लिये बोला प्रार्थीया उसके लिये खाना की व्यवस्था कर रही थी इसी बीच उक्त लडके ने प्रार्थीया का सोने का चैन 12.300 ग्राम कीमत करीब 62 हजार रू चोरी कर भाग गया।
04. थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 560/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. दिनाॅक 14.12.23 के समय करीब 02.30 बजे प्रार्थीया श्रीमती सविता साहू पति स्व. श्री शीतल साहू उम्र 46 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास की खपरगंज के पास थी तभी 02 लडके आये और कागज के नोटो का बंडल देकर सोने का हार करीब 07 ग्राम करीब 50 हजार रू ठगी कर भाग गये। 
05. थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 1174/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. में दिनाॅक 14.12.23 के लगभग 01 बजे दोपहर प्रार्थी रमेश कुमार कोरी की मां श्रीमती जय लक्षमी कोरी अयोध्या नगर से सरकण्डा जाने के लिये निकली थी तभी उसकी आॅटो में 02 अज्ञात व्यक्ति बैठ गये और जब महिला महाराणा प्रताप चैंक पर उतरी तो उसको अपने प्रभाव में लेकर बहला फुसला कर गले मे पहने हार और कंगन को उतरवाकर कपडे में बांधकर रख लिये और दुसरे कपडे में नकली कंगन पकडाकर भाग गये।
06. थाना मुंगेली जिला मुंगेली (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 576/23 धारा 392, 34 भा.द.वि. दिनाॅक 16.12.23 को समय 02.30 बजे दिन प्रार्थीया पुसई बाई देवांगन पति पुसउ राम देवांगन उम्र 70 साल निवासी पटवापारा मुंगेली की महामाई मंदिर के पास से गोलबाजार की ओर जा रही थी तभी दो व्यक्ति आये और डरा धमका कर इसके पहने सोने का चैन सोने का टाॅप्स एवं चांदी का करघन कीमती लगभग 75 हजार रू को लूट कर भाग गये।
07. थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 559/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. दिनाॅक 17.12.23 के समय करीब 11.00 बजे दिन प्रार्थीया श्रीमती पुष्पा गढेपाल पति भांगीलाल गढेवाल उम्र 65 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर को सिम्स अस्पताल गेट के पास दो लडके मिले और कागज का बंडल देकर बहला फुसला कर झांसा देकर सोने का चैन सोने का अंगुठी, सोनी की बाली कीमत लगभग 01 लाख रू को ठगी कर भाग गये।

ब्यूरो रिपोर्ट