बड़ी ख़बर: विष्णु देव साय होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, Bjp विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला, औपचारिक घोषणा जल्द

बड़ी ख़बर: विष्णु देव साय होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, Bjp विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला, औपचारिक घोषणा जल्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक समाप्त हुई। बैठक में तीन पर्यवेक्षको के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद थे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री के चयन के लिए बनाए गए तीनों पर्यवेक्षको ने वन टू वन विधायकों से चर्चा कर सर्वसम्मति से विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। बीजेपी के 54 विधायकों से रायशुमारी कर छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने दो डिप्टी सीएम बनाने पर भी फ़ैसला लिया है।आपको बता दे आदीवासी समुदाय से आने वाले विष्णु देव साय संघ पृष्ठभूमी से आते है।संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है। वर्तमान में जशपुर के कुनकुरी विधानसभा से विधायक हैं।वही पूर्व में भी विष्णु देव साय मोदी शासनकाल में केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही सांसद रहे साथ ही वर्ष 2020 में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। विष्णु देव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से वे विधायक चुने गए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट