*ढाबे में बैठाकर पिलाई जा रही थी शराब, संचालक सहित 6 गिरफ्तार*
बिलासपुर। चकरभाठा थाने को लगातार शिकायत मिल रही थी के क्षेत्र के कुछ ढाबों में अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाई जाती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ढाबा चेकिंग की जिस दौरान बालाजी ढाबा के संचालक को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा मुहैय्या करने व शराब सेवन कर रहे 05 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। चकरभाठा के संचालक अशोक जोतवानी को अवैध रूप शराब पिलाने व सुविधा मुहैय्या करने 05 व्यक्तियों को सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन करते पकड़ा गया जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(ग) व 36(च) की वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इन सभी पर की गई कार्रवाई
1. हर्ष श्रीवास पिता भागवत श्रीवास उम्र 25 वर्ष उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
2. अभिषेक कुमार सिंह पिता अमरनाथ सिंह उम्र 23 वर्ष यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी
3.राजीव दुबे पिता महेंद्र दुबे उम्र 29 वर्ष वार्ड 02 बोदरी थाना चकरभाठा
4.मयंक सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 27 वर्ष यदुनंदन नगर थाना सिरगिट्टी
5.बिट्टू कौशिक पिता राजेंद्र कौशिक उम्र 28 वर्ष वार्ड 02 बोदरी थाना चकरभाठा
6.ढाबा संचालक अशोक जोतवानी पिता जीवत राम जोतवानी उम्र 51 वर्ष चकरभाठा कैंप थाना चकरभाठ शामिल है।
ब्यूरो रिपोर्ट


