*बड़ी ख़बर: बिलासपुर में कांग्रेस नेता व बिल्डर के भतीजे ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया*
बिलासपुर। बिलासपुर में सोमवार दोपहर कांग्रेस नेता व बिल्डर चित्रसेन सिंह उर्फ चित्तू के बेटी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि घर में रखे लाइसेंसी बंदूक से मृतक ने खुद पर फायरिंग कर ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, मृतक संस्कार सिंह भोपाल में रहकर नीट की पढ़ाई कर रहा था पूरा मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां संस्कार सिंह (21 वर्ष) ने घर के कमरे में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक सरकंडा क्षेत्र के कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा है, उसके पिता चित्रसेन चित्तू बिलासपुर में बिल्डर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब युवक अपने घर पर ही था वह दूसरी मंजिल के ग्राउंड फ्लोर पर गया जहां उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया, घर में रखे 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, खून से लथपथ होकर संस्कार जमीन पर गिर गया, वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग कमरे की ओर भागे जहां दरवाजा पहले से बंद था परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो संस्कार की लाश फर्श पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। परिजनों ने बताया कि आज वह नीट की पढ़ाई के लिए भोपाल जाने वाला था, जानकारी के मुताबिक मृतक नीट की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई के ही कारण ही डिप्रेशन में जाने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल सरकंडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट


