ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,बंधक मकान का कर दिए सौदा,40लाख की ठगी

ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,बंधक मकान का कर दिए सौदा,40लाख की ठगी

बिलासपुर।  ठगी करने वाले पर सरकण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मकान बेचने के नाम पर 40 लाख रुपए लेकर की ठगी, आरोपियों ने बिना नामांतरण कराये बैंक में बंधक मकान को बेचने का कर दिया सौदा प्रार्थी की रिपोर्ट के कुछ ही घंटो के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार।

पूरा मामला सरकंडा थाने का है सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि प्रार्थी अजीत शुक्ला पिता जे.एल. शुक्ला उम्र 57 वर्ष निवासी सूर्या विहार सरकण्डा ने 22.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका परिचय दिनेश प्रताप सिंह के साथ है जिससे भेंट मुलाकात होते रहता था। परिचय होने के कारण दिनेश प्रताप सिंह ने अप्रैल 2024 में भास्कर त्रिपाठी नामक व्यक्ति से अपने निवास में मिलवाया जिसने बताया कि वह एसईसीएल कोरबा में कार्यरत् है, जिसका मकान विवेकानंद नगर मोपका में है जिसे वह बिक्री करना चाहता है, जिसे देखने के बाद अजित शुक्ला ने खरीदने की ईच्छा जताया। भास्कर त्रिपाठी ने उक्त मकान को बिक्री करने के लिए अजीत शुक्ला सब50 रू. के स्टाम्प पेपर में दिनांक 26.04.2024 को इकरारनामा तैयार कराया जिसमें 3 माह के भीतर रजिस्ट्री कराने का उल्लेख था, इकरारनामा में दिनेश प्रताप सिंह एवं अरूण सिंह ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए। इकरारनामा होने के बाद भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को 36 लाख रूपये ऑनलाईन दिया गया, किन्तु भास्कर त्रिपाठी ने रकम लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराया, समय अवधि समाप्त होने पर भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह दोनो मिलकर 40 लाख रूपये का लेनदेन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया,बाद में पता चला कि भास्कर त्रिपाठी का उक्त मकान बैंक में बंधक है जिसकी जानकारी दिये बिना ही दिनेश प्रताप सिंह एवं भास्कर प्रसाद त्रिपाठी मिलकर बिना नामांतरण कराये बिक्री करने का का इकरारनामा तैयार कर रकम लेकर धोखाधड़ी किये हैं। प्रार्थी अजीत शुक्ला की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।थाना प्रभारी सरकण्डा प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जहां दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट