*Breaking :ACB की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार*
बिलासपुर/मुंगेली। मुंगेली जिले में ACB टिम (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएमओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट को 54 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी जो कि स्वास्थ्य विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थे,जो अभी हाल में ही सेवानिवृत हुए हैं। ललित सोनवानी ने एसीबी एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी के सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी पेंशन आदि की प्रक्रिया पूर्ण करने की एवज में बीएमओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने ₹60 हजार रिश्वत की मांग की थी।ललित सोनवानी ने इसके पहले ₹7 हजार रुपए की रकम अकाउंटेंट को दिए थे, शिकायत के बाद आज जहां एसीबी की टीम ने ट्रैप कर अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को तखतपुर के एक होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
आपको बता दे जिले में बीते कुछ महीने में एसीबी की यह छठवीं बड़ी करवाई है। इसके पहले एसीबी की टीम ने शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग,पुलिस, बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
ब्यूरो रिपोर्ट


