*ACB की बड़ी कार्रवाई,नायब तहसीलदार और पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार : केंद्र प्रभारी से मांगी गई थी रकम*
जांजगीर/चाम्पा। जिले में ACB की बड़ी कार्रवाई नायब तहसीलदार और पटवारी को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार पामगढ़ तहसील कार्यालय में ACB ने दबिश देकर नायब तहसीलदार और पटवारी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जांजगीर- चाम्पा जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तहसील कार्यालय में दबिश देकर नायब तहसीलदार और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र प्रभारी से 35 हजार रूपए रिश्वत की मांगी कि थी।
दरअसल कुछ दिन पूर्व पामगढ तहसील के नायब तहसीलदार करुणा आहेर और उच्चभट्ठी पटवारी आयुष कुमार ध्रुव ने धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी का निरिक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था की बात कहकर केंद्र प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक से रिश्वत की मांग की थी। केंद्र प्रभारी धीरेन्द्र कौशिक ने मामले की शिकायत बिलासपुर एसीबी कार्यालय में की थी, जांच के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने जाल बिछा कर दोनों को रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ा है, रिश्वत में ली गई रकम बरामद कर एसीबी द्वारा दोनों के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई है।
बीते दिनों विद्युत विभाग के इंजिनियर पर हुई थी कार्रवाई - उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विद्युत वितरण विभाग के सहायक अभियंता द्वारा खेत में ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। किसान ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी जहां एसीबी की टीम ने दीपका स्थित विद्युत वितरण विभाग के सहायक अभियंता को रंगे हाथों 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
ब्यूरो रिपोर्ट


