*रेल दुर्घटना अपडेट: यात्रीयो एवं उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी ! प्रशासन ने मृतकों एवं घायलों के लिए की मुआवजा राशि की घोषणा*

*रेल दुर्घटना अपडेट: यात्रीयो एवं उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी ! प्रशासन ने मृतकों एवं घायलों के लिए की मुआवजा राशि की घोषणा*

बिलासपुर। बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा आज दोपहर लाल खदान के आस पास कोरबा से आ रही पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से जा टकराई जिससे कई यात्रियों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं इस घटना में  चार लोगों के मौत की पुष्टि की गई है, दर्जन भर से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है अभी भी कई यात्री ट्रेन के अंदर फंसे हैं जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।  उधर रेल प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।   आपातकालीन संपर्क:
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330
उसलापुर - 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन का ने दावा किया स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित की जा रही है। उधर रेल प्रशासन ने दुर्घटना में मृतको के लिए मुआवजा राशि की घोषणा की है।

 दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है, मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, 
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।