*राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई : दो सीएमओ, दो उप अभियंता,और कैशियर सस्पेंड*

*राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई : दो सीएमओ, दो उप अभियंता,और कैशियर सस्पेंड*

रायपुर। नगर पंचायत में तीन अपात्र फर्मो को पात्र करने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत मल्हार में पदस्थ सीएमओ, दो सब इंजीनियर और एक कैशियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिले के नगर पंचायत मल्हार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए दो नग मिनी टिप्पर खरीदी के प्रकरण में गड़बड़ी एवं अनियमितता करने पर छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई 15वें वित्त आयोग मद के तहत किए गए ठेके में फर्मों की पात्रता जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद की गई।  6 नवंबर 2024 को निविदा के माध्यम से आमंत्रित फर्म की प्रारंभिक जांच में तीन अपात्र फर्मो को पात्र और तीन पात्र  फर्मों को अपात्र कर दिया गया। निलंबित अधिकारियों में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी किरण पटेल (वर्तमान में नगर पंचायत गुंडारेही में पदस्थ) प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मल्हार मनीष ठाकुर, अभियंता के एन उपाध्याय, उप अभियंता जोयस तिग्गा जो कि (वर्तमान में नगर पालिका अकलतरा में पदस्थ है) और तात्कालिक कैशियर प्रभारी लिपिक लोक निर्माण शाखा अर्जुन दास (वर्तमान में नगर पंचायत राहौद में पदस्थ है) यह  सभी शामिल है। नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय के जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

ब्यूरो रिपोर्ट