*जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि*, मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे पं दीनदयाल - धरम लाल कौशिक
बिलासपुर। एकात्म मानववाद के प्रर्वतक अंत्योदय के प्रणेता एवं महान चिन्तक पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा सभी मंडल एवं बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल का पुण्य स्मरण किया।
मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे पं.दीनदयाल उपाध्याय उक्त उद्गार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर व्यापार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्थापित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान कही।
कौशिक ने उनके के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.उपाध्याय जी राजनीति के साथ-साथ साहित्य में भी रूची रही, वे हर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे। उन्होंने अनेक कठिनाईयों का सामना करते हुए पढाई पर पूरा ध्यान दिया। जब डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की तो पं.दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया। 1953 में डॉ.मुखर्जी के असमय निधन से पूरे संगठन की जिम्मेदारी पं.दीनदयाल जी के युवा कंधों पर आ गई, वे लगभग 15 वर्शो तक महासचिव के पद पर रहते हुए सेवा की 14 वें वार्शिक अधिवेशन में उन्हें जनसंघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया। उनका सारा जीवन राश्ट्र को समर्पित रहा, वे एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। कौशिक ने कहा कि आज वट वृक्ष के रूप में स्थापित भारतीय जनता पार्टी उन्ही के आदर्शो विचारों एवं उनके बताये मार्गो पर चल रही है। हमें उनके आदर्शो विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

इस मौके पर बिलासपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी राजनैतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ साथ गंभीर विचारक भी थे। उनके विचार व दर्शन को एकात्म मानववाद का नाम दिया गया। श्री सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का विचार ही था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा। पं.दीनदयाल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के लिए सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। सम्पूर्ण सृष्टि का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक समग्र विकास का चिंतन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया और उनके विचारों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया।
आज इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुश्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, हनीफ खान, दुर्गेश पाण्डेय, देवेन्द्र पाठक, एस.श्रीनिवास राव, नारायण गोस्वामी, दिनेश देवांगन, संजय गुप्ता, राजकमल कश्यप, कृतिवर्धन गुप्ता, शुभम तिवारी, विरेन्द्र शाह, अमित सिंह, सीनु राव, विश्वजीत ताम्रकार, अनिल सूर्या, आशीश यादव, रीना गोस्वामी, पूजा खत्री, वंदना तिवारी, सुमन यादव, कमला शुक्ला, श्रद्धा तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


