*नगर निगम के वार्ड मंगला, जेपी विहार सहित कई इलाको मे पानी की किल्ल्त, रहवासी परेशान*
बिलासपुर। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले मंगला ब्रिज विहार, कबीर कैसल एवं जेपी विहार के सैकड़ों परिवार पिछले **एक सप्ताह से भी अधिक समय से भीषण जल संकट** का सामना कर रहे हैं। नियमित पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि अनेक बार नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को शिकायत एवं सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि जलापूर्ति बंद होने के बावजूद **नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं**, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों एवं आम नागरिकों को दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी और लगातार बनी इस स्थिति से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इस ओर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।क्षेत्रवासियों ने नगर निगम आयुक्त एवं महापौर से मांग की है कि **तत्काल नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए तथा जब तक व्यवस्था सामान्य नहीं होती, तब तक प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर भेजे जाएं**, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट


