*बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*बेलतरा ग्रामीण बैंक में  सेंधमारी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर। बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंधमारी करने वाले 05 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीयों की पहचान की गई।आरोपियों के कब्जे से चोरी के स्टेबलाईजर, राउटर तथा आने जाने में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं बैंक की दिवाल, एटीएम तथा लॉकर तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का धारदार गैंती एवं टॅगिया जप्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अन्य कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

पूरा मामला इस प्रकार है दिनाँक 06/07/2026 को ग्रामीण बैक बेलतरा के शाखा प्रंबधक ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनाँक  04/07/2026 दिन शनिवार की शाम बैंक के सभी कर्मचारी बैंक में ताला लगाने के बाद अपने-अपने घर चले गये थे, सोमवार की सुबह जब बैंक का कमर्चारी बैंक खोला तो देखा कि बैंक के पीछे तरफ के दिवाल में सेंध लगा हुआ था, जिसकी सूचना बैंक शाखा प्रबंधक को देने पर, बैंक प्रबंधक के आने बाद बैंक को तथा बैंक में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक करने पर बैंक में लगा राउटर तथा बैंक के बगल में लगे स्टेबलाईजर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे।

बैंक में रखे लॉकर व एटीएम में धारदार गैती व टॅगिया से चोरी करने का प्रयास किये है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, उक्त संबंध में थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदेहियों के पहचान के लिए मुखबीर लगाई गई थी, संदेही की पहचान होने पर संदेही सुमेश कश्यप निवासी गिधौरी को अरेस्ट कर पुछताछ करने पर अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में चोरी करने की बात कही, बैंक का दिवाल में सेंध लगाना, लॉकर तथा एटीएम में तोड़फोड़ करना राउटर, स्टेबलाईजर को चोरी कर ले जाना बताया। आरोपियों से चोरी की गई राउटर, स्टेबलाईजर व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का धारदार गैंती, टॅगिया को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी – 
   1. सुमेष कश्यप उर्फ सोनू पिता संतोष कश्यप उम्र 29 वर्ष, साकिन नेवसा,
             2.  सुरज कुमार विश्वकर्मा पिता रामाधार विषश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी गिधौरी,
             3.  नवीन कुमार बैसवाड़े पिता कमलेश बैसवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी नेवसा,
             4.  खिकराम खैरवार उर्फ विक्की पिता भागीरथी खैरवार उम्र 25 वर्ष निवासी गिधौरी,
             5.  प्रकाश यादव उर्फ बौना पिता भरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर शामिल हैं।

इस पूरी कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उप निरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट