*राजस्व प्रकरण के लिए पैसों की मांग शिकायत के बाद पटवारी निलंबित*

*राजस्व प्रकरण के लिए पैसों की मांग शिकायत के बाद पटवारी निलंबित*

बिलासपुर। जिले के बिल्हा तहसील के बोदरी में हल्का पटवारी ने आवेदकों से बटवारा करने के एवज में रुपए की मांग की गई थी, शिकायत के बाद पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन आदेश के अनुसार बोदरी तहसील के ग्राम हरदीकलाटोना पटवारी हल्का नंबर 3 के पटवारी विष्णु प्रसाद निर्मलकर पर आरोप है कि उन्होंने आवेदकों से राजस्व प्रकरणों के लिए पैसों की मांग की थी, शिकायत के आधार पर बोदरी तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनविभागीय अधिकारी राजस्व ने हल्का पटवारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में विष्णु प्रसाद निर्मलकर हल्का पटवारी का मुख्यालय कानूनगों  शाखा तहसील कार्यालय बिल्हा होगा।  देखिए निलंबन आदेश