*चयनित नगर सैनिकों को 10 सितंबर तक उपस्थिति देने के निर्देश*
बिलासपुर / नगर सैनिक परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें संबंधित जिला मुख्यालयों में 1 सितंबर से 10 सितंबर तक बुलाया गया है। उन्हें अपने साथ सभी मूल दस्तावेज के साथ इनकी दो स्व प्रमाणित प्रति तथा 3 नग रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो जमा करना होगा।
उल्लेखनीय है कि नगर सेना व अग्निशमन विभाग द्वारा छात्रावासों के लिए 1715 महिला सैनिक और जनरल ड्यूटी के लिए 500 नगर सैनिकों की भर्ती की गई है। विगत 8 अगस्त को इसका परिणाम जारी किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


