*जोन कमिश्नर अनुभव सिंह सस्पेंड : अनियमितता के आरोप में राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई*
बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में जोन क्रमांक 5 के कमिश्नर अनुभव सिंह को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर अनुभव सिंह पर आरोप है कि नगर पालिका मुंगेली में पदस्थापन के दौरान लेबर सप्लाई टेंडर में भारी अनियमितता बरती गई।
मामले को लेकर राज्य शासन ने 9 अप्रैल 2024 को उन्हें नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर शासन ने जांच बिठाई थी। अनुभव सिंह जांच में दोषी पाए गए इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। नगरी प्रशासन विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की ने आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में कमिश्नर अनुभव सिंह का मुख्यालय नगरीय प्रशासन क्षेत्रीय कार्यालय होगा। अनुभव सिंह बिलासपुर नगर निगम में जोन क्रमांक 5 के कमिश्नर है। देखिए आदेश

ब्यूरो रिपोर्ट


