*लगातार बारिश से शहर हुआ जलमग्न,कई रिहायसी इलाकों भरा पानी, स्कूलों में छुट्टी घोषित! आदेश जारी*
बिलासपुर। जिले में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया गया है, आपको बता दे प्रदेश के साथ-साथ जिले में बीते रात से भारी बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
कई रिहायसी इलाकों में जलमग्न की स्थिति बनी हुई है, ग्रामीण इलाकों में भी नदी नाले उफान पर है कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को फील्ड पर रहने के निर्देश दिए हैं वही आज की सभी बैठक को भी रद्द कर दिया गई है।
देर रात से हो रही बारिश से शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलमग्न हो गया है, बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, मिशन हॉस्पिटल रोड, सदर बाजार, सरकंडा ,बंधवापारा ,मुंगेली नाका, मंगल जैसे कई इलाकों में जलमग्न की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश के चलते नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे के घर में पानी भर गया जहां निगम प्रशासन की टीम पानी निकालने मशक्कत करती नजर आई।

ब्यूरो रिपोर्ट


