आईसीएआई बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित,सीए रजत अग्रवाल होंगे नए अध्यक्ष,देखिए पुरी कार्यकारणी

आईसीएआई बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित,सीए रजत अग्रवाल होंगे नए अध्यक्ष,देखिए पुरी कार्यकारणी

बिलासपुर।  होटल ईस्ट पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, की बिलासपुर शाखा की वर्ष २०२४-२५ के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया | सी.ए. रजत अग्रवाल को नए सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया | इसी कड़ी में सी.ए. अंशुमन जजोदिया को उपाध्यक्ष, सी.ए. पंकज जजोदिया को सचिव, सी.ए. आभास अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सी.ए. उदित सोनी को सी.ए. छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सी.ए. संजय मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया |
कार्यक्रम की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष सी.ए. संजय मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गत सत्र में बिलासपुर शाखा द्वारा आयोजित की गयी विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया | उन्होंने बताया कि सी.ए. सदस्यों के लिए वर्ष भर में अनेक सेमिनार आयोजित किये गये एवं क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कांफ्रेंस आयोजित किये गये |
इसके अलावा सी.ए. छात्रो के लिए विभिन्न व्यक्तितत्व विकास एवं कंप्यूटर के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये | सी.ए. सदस्यों के लिए नैनीताल एवं जिम कोर्बेट में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया | सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए उद्यमियों एवं व्यवसायियों के लिए भी जी.ए.टी. एवं
इनकम टैक्स पर कार्यशालाए आयोजित की गयी | सी.ए. दिवस पर पौधारोपण, ब्लड डोनेशन एवं ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल में किताब कापियों का वितरण किया गया |
उन्होंने बताया की इस वर्ष बिलासपुर की शाखा को क्षेत्रीय स्तर पर अत्यधिक प्रशंसित शाखा (Highly Commended Branch) का पुरुस्कार मिला | उन्होंने बताया की शाखा के समस्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन में शाखा के सभी पूर्व अध्यक्षों एवं शाखा के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा | उन्होंने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया |
बिलासपुर शाखा के नवनिर्वाचित अद्यक्ष सी.ए रजत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिलासपुर शाखा ने अपने अल्प कार्यकाल में ही ७ राज्यों से मिलकर बनी क्षेत्रीय परिषद् में अपनी एक विशेष पहचान बनायीं है एवं वे अपने कार्यकाल में शाखा को और ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे | वर्ष भर सी.ए. सदस्यों एवं छात्रो के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धन गतिविधियों का आयोजन करेंगे | साथ में प्रोफेशन में लगातार बढ़ रहे काम के दबाव एवं तनाव को देखते हुए सदस्यों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक विकास के लिए भी यथासंभव गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा | उद्योग एवं व्यापार जगत को आयकर एवं अन्य कानूनों की जानकारी देने एवं उन्हें नियमों का पालन करने के लिए, जागरूक करने के लिए उद्योग एवं व्यापारिक संघो के साथ मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे | इसके अलावा उन्होंने बताया की सी.ए. सदस्यों के लिए इस बार मनाली में शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है | उन्होंने पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ सदस्यों से अनुरोध किया कि वे उनके कार्यकाल के दौरान अपना मार्गदर्शन देते रहें एवं कनिष्ठ सदस्यों से अनुरोध किया कि वे आगे आकर शाखा में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में अपना सक्रिय योगदान दे, जिससे की भविष्य के लिए अभी से अनुभवी नेतृत्व तैयार किया जा सके।इस अवसर पर सी.ए. सुशील अग्रवाल, रामेन्द्र महेश्वरी, वी.के.खत्री, जी.एम. गुप्ता, आनंद अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, ओमप्रकाश मोदी, कमल बजाज, सचेन्द्र जैन, विवेक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अविनाश सिंह टुटेजा, अंकुर जाजोदिया, रौनक़ अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, हरप्रीत कौर एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।