सावन महोत्सव में महिलाओं ने बांधा समां

सावन महोत्सव में महिलाओं ने बांधा समां

बिलासपुर। सावन माह की हर वर्ग में अपनी विशेष महत्ता है। सावन को सभी महीनों में विशेष माना जाता है, और इस महीने आयोजित होने वाले सावन महोत्सव को लेकर तो महिलाएं काफी उत्साहित रहती हैं। जिसकी तैयारी वो पहले से ही शुरू कर देती हैं। जगह जगह सावन महोत्सव और सावन सुंदरी का चयन भी किया जाता है। नूतन कॉलोनी मॉर्निंग वॉक महिलाओं के ग्रुप ने भी सावन उत्सव मनाया।

कम्पनी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जहां नृत्य एवं संगीत का माहौल जमाकर मनोरंजन किया। वहीं मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। सावन महोत्सव में गीत, संगीत, नृत्य और गेम्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रीमती मुक्ता पलसुले, श्रीमती गायत्री शुक्ला, श्रीमती रचना मिश्रा, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती रजनी साहू, अनिता दुबे, मीना सिंह ठाकुर, रधिया साहू ,सोनू दुबे, शशि, तारा, दुर्गा, रोशनी, चांदनी, वंदना शर्मा, गायत्री उपाध्याय, श्रीमती आशा और श्रीमती गभेल, रंजना सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।